Penny Stock : सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (Servotech Renewable Power System Ltd.) एक अग्रणी भारतीय सोलर और क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस निर्माता है। यह कंपनी ग्राउंड माउंटेड और रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट्स के डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग व कमीशनिंग के साथ ऑपरेशंस और मेंटीनेंस सर्विस भी देती है।
हाल ही में कंपनी को रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (REMCL) से 16.31 करोड़ रुपये का नया सोलर प्रोजेक्ट मिला है जिसमें नोएडा के Dedicated Freight Corridor के लिए अलग-अलग कैपेसिटी के सोलर पावर प्लांट्स लगाने हैं। यह काम कंपनी को अगले 12 महीनों में पूरा करना है और प्रोजेक्ट में 10 साल का ओपीरेशन व मेंटीनेंस भी शामिल है।
प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट्स
साल 2025 में, सर्वोटेक को REMCL से 16.31 करोड़ रुपये के अलावा आंध्र प्रदेश के न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन से भी 73.70 करोड़ रुपये का ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला था। यह लगातार बढ़ती हुई कैपेसिटी को दर्शाता है और कंपनी की बाजार में साख मजबूत होती जा रही है। रेलवे प्रोजेक्ट भारत में क्लीन एनर्जी इनफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है।
Read More : मार्केट बंद होते ही धमाका! Tata Group की कंपनी का बड़ा ऐलान, सोमवार को दिखेगा असर
Servotech Renewable Power System
Servotech Renewable Power System ने वित्त वर्ष 2024-2025 में लगभग 674.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जिसमें 91% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। EBITDA 57.94 करोड़ रुपये और प्रॉफिट बिफोर टैक्स 44.81 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, दूसरी तिमाही (Q2 FY26, सितंबर 2025) में कंपनी की कुल आय 107.66 करोड़ रुपये रही जो पिछली तिमाही की तुलना में 21.5% कम है और पिछली साल की इसी तिमाही से 46% कम है। मुनाफे में भी गिरावट आई, Q2 FY26 में नेट प्रॉफिट सिर्फ 0.39 करोड़ रहा।
शेयर प्राइस पर नजर डालें तो Servotech Renewable Power System का स्टॉक 2021 में 2 रुपये से नवंबर 2025 में 96 रुपये तक पहुंच गया, यानी 4 साल में लगभग 4700% का उछाल देखने को मिला। पिछले 1 साल में शेयर कीमत में करीब 44% की गिरावट आई जबकि 52 हफ्ते का हाई 189.67 रुपये और लो 95.15 रुपये रहा है।
Read More : Ashish kacholia के पसंदीदा शेयर पर आया गजब का अपडेट! अब फोकस में शेयर..
Servotech Renewable Power System की ताकत
Servotech Renewable Power System की सबसे बड़ी ताकत उसकी इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और मैनेजमेंट स्किल्स हैं। Servotech Renewable Power System प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने, सिस्टम की विश्वसनीयता और लंबे समय तक ओपीरेशन और मेन्टिनेंस में माहिर है। 2025 में प्रमुख सरकारी संस्थानों से बड़े ऑर्डर मिलना Servotech Renewable Power System की ग्रोथ स्ट्रेटेजी का सबूत है और इसका रोल इंडिया की क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में महत्वपूर्ण रहेगा।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।