Adani Power : भारत का पावर सेक्टर आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। 500 GW से अधिक पावर जनरेशन कैपेसिटी के साथ, देश में बिजली की उपलब्धता पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुकी है। Rural electrification और solar-wind जैसी clean energy की बढ़ती भागीदारी ने सेक्टर को sustainable बना दिया है। इसी तेजी के दौर में Adani Power और Tata Power दो बड़े खिलाड़ी के रूप में सामने हैं।
Adani Power
Adani Power भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी है। कंपनी की market value करीब ₹2.87 लाख करोड़ है। इसके पास 18,150 MW थर्मल पावर प्लांट हैं। Adani Power का शेयर नवंबर 2025 में करीब ₹149 पर ट्रेड हो रहा था। बीते 5 साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को लगभग 1839% का रिटर्न दिया है। FY25 में कंपनी की continuing revenue ₹54,502.81 करोड़ रही, जो पिछले साल से 9.73% ज्यादा है। Adani Power का profit after tax 12,749.61 करोड़ रहा, लेकिन रिपोर्टेड profit में गिरावट भी आई है। कंपनी अब 41,870 MW पावर जनरेशन capacity तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। Adani Power भारत में अपने coal mines और logistics पर काफी जोर देती है, जिससे operational cost कम रहती है।
Read More : Suzlon Energy Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030 जाने कहा तक जायेगा भाव..
Tata Power
Tata Power बिजली generation, transmission, distribution में काम करती है। कंपनी की total capacity 26,326 MW है, जिसमें से 8,860 MW कोयले और बाकी क्लीन एनर्जी स्रोतों से है। Tata Power का शेयर नवंबर 2025 में ₹387 पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का 5 साल का CAGR लगभग 45% है। Tata Power ने FY25 की दूसरी तिमाही में ₹16,050 करोड़ revenue और लगभग ₹1,245 करोड़ net profit रिपोर्ट किया। Tata Power का लक्ष्य है कि 2030 तक उसकी 70% बिजली clean energy से बने और 2045 तक कंपनी पूरी तरह से carbon neutral हो जाए। Tata Power इंडिया भर में 5,600+ EV चार्जिंग स्टेशन चला रही है और 4.9 GW solar panel खुद बनाती है। Tata Power का transmission network 4,659 circuit km का है, और यह 1.3 करोड़ से अधिक घरों में बिजली पहुंचाती है।
Read More : ₹2 का ये Penny Stock पंहुचा ₹96 पार, कंपनी को मिला बड़ा सोलर ऑर्डर, दे चुका 4700% का रिटर्न
शेयर प्रदर्शन और रिटर्न
Adani Power ने पिछले 5 साल में लगभग 1839% रिटर्न दिया है, जबकि Tata Power ने लगभग 974% का रिटर्न दिया है। हालांकि, recent क्वार्टर में Adani Power के profit में गिरावट देखी गई है, जबकि Tata Power की profitability steady रही है। Adani Power के 1 साल के returns -13.64% रहे हैं, और Tata Power के -11.38%, जो दिखाता है कि short-term volatility दोनों में बढ़ी है। लेकिन दोनों कंपनियों की long-term CAGR काफी मजबूत रही है।
भविष्य की दिशा
Adani Power thermal power पर फोकस कर रही है, वहीं Tata Power renewable energy की तरफ तेजी से बढ़ रही है। Tata Power transmission, distribution, EV charging, और solar manufacturing में diversification कर रही है। इसके अलावा, दोनों कंपनियां अपनी capacities बढ़ाने और तकनीकी innovation पर भारी निवेश कर रही हैं।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।
1 thought on “Adani Power या Tata Power किसमें ज्यादा ग्रोथ पोटेंशियल? कौन देगा तगड़ा रिटर्न? देखें पूरी रिपोर्ट..”