ग्रीन एनर्जी सेक्टर में Suzlon से भी तगड़ा रिटर्न देने का छमता इस सस्ते शेयर में! एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह..

Suzlon : एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Limited – NGEL) भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रिन्यूएबल पावर कंपनियों में से एक है। वर्ष 2025 के अंत तक एनटीपीसी ग्रीन की कुल स्थापित क्षमता 7639 मेगावाट (MW) तक पहुँच गई है, जिसमें हाल ही में 75.5 MW सोलर पावर का नया योगदान भी शामिल है। कंपनी का यह विस्तार भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी मिशन को मजबूती देने और स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पूरे NTPC समूह की कुल स्थापित क्षमता 83,906 मेगावाट है। अपने नए प्रोजेक्ट्स और JV के जरिए कंपनी लगातार क्षमता बढ़ा रही है जिसमें बड़े प्रोजेक्ट, जैसे IRCON Renewable Power JV में 400 MW क्षमता ऑपरेशनल हो चुकी है।

ऑर्डर बुक की स्थिति

NTPC Green Energy लगातार अपने विस्तार के लिए बड़े स्तर पर पूंजी निवेश कर रही है। कंपनी ने पिछले साल लगभग 60% रेवेन्यू का निवेश (capex) नए प्रोजेक्ट्स के लिए किया, जिससे आने वाले वर्षों में ऑपरेशनल क्षमताओं में और वृद्धि की उम्मीद है। FY2024-25 में कंपनी ने 176 MW नई क्षमता जोड़कर अपनी ऑपरेशनल कैपिसिटी 2,901 MW तक बढ़ाई। साथ ही, Ayana Renewable Power का अधिग्रहण और अन्य JVs से कंपनी की स्थिति वर्ष 2025 में और मजबूत हुई है।

Read More : दिन रात भाग रहा ₹30 वाला र्कजमुक्त ये Penny Stock! 6 महीने में 225% भागा शेयर, तेजी जारी…

फाइनेंशियल प्रदर्शन

NTPC Green Energy का रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा है। FY2025 में कंपनी की आमदनी 2,209 करोड़ रुपये रही और Q2 2025 में कंपनी का कुल शुद्ध लाभ 220.48 करोड़ रुपये रहा। ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) फिलहाल 2.14% है, जो ग्रोथ फेज की कंपनियों के लिए सामान्य है क्योंकि अधिकतर मुनाफा फिर से विस्तार में लगा दिया जाता है।

Read More : 52 हाई से 27% निचे आया Suzlon! गौरांग शाह के अनुसार में एंट्री लेने का सुनहरा मौका! होगा मोटा मुनाफा..

NTPC Green Energy शेयर प्राइस

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर ने वर्ष 2025 में उतार-चढ़ाव देखा है। अभी का शेयर प्राइस लगभग ₹95-₹106 के आसपास है। एक्सपर्ट्स और मार्केट एनालिस्ट का अनुमान है कि अगर कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करती है, तो वर्ष 2025 के लिए रियलिस्टिक शेयर प्राइस टारगेट ₹140–₹160 प्रति शेयर हो सकता है। हालांकि, किसी भी तरह की देरी या रेगुलेटरी चैलेंज के मामले में यह टारगेट कम हो सकता है।

भविष्य की योजनाएं

एनटीपीसी ग्रीन ने 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, कंपनी ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एवं वेस्ट-टू-एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है, जिससे भारत का क्लीन एनर्जी रोडमैप और मजबूत हो रहा है। कंपनी की नई और मजबूत ऑर्डर बुक, बड़े कॉरपोरेट्स (जैसे अडानी ग्रीन, रिलायंस) से मुकाबला और नए निवेश इसे इंडस्ट्री लीडर बनाने में मदद कर रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Telegram Chaneel

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment